फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get ready to be cold by 16

हो जाएं तैयार 16 से पड़ेगी ठंड, होगी बारिश, गिरेगा तापमान, फसल में कीड़ा लगने का खतरा

Sat, 12 Dec 2020 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Get ready to be cold by 16
शीत लहर - फोटो : Social Media

दिसंबर में गर्मी सा मौसम और अधिक तापमान से बदलाव चाह रहे लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 दिसंबर से तापमान गिरने और ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। इससे पहले अगले दो-तीन दिनों तक धुंध छाई रहेगी। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर मामूली बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को महानगर में पूरे दिन सूरज नहीं दिखा। तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। शाम को ठंडी हवाएं भी चलीं और छुटपुट बूंदाबांदी भी हुई। 

विज्ञापन


 मौसम में बदलाव का लोगों ने अपने-अपने अंदाज में आनंद लिया। कुछ ने घरों में रहकर पसंदीदा पकवान का स्वाद लिया तो कुछ परिवार के साथ घूमने फिरने निकले। उधर, कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सुरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि अगले दो तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। धुंध और बादल छाए रहने से सूरज नहीं दिखेगा। गुजरात के ऊपर ट्रफ लाइन बनने से मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अभी पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) आया है। इस आधार पर 16 दिसंबर से ठंड बढ़ने और तापमान गिरने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान इकाई में (नौ डिग्री से कम) ही रहेगा। इसके बाद लगातार ठंड पड़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार भी 15 की रात से एक महीने पड़ेगी ठंड
ज्योतिषविद् रजनी दीक्षित के अनुसार 15 दिसंबर की रात 9:37 पर सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। मूल नक्षत्र में सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में आ जाएंगे। इसे सूर्य संक्रांति कहते हैं। चूंकि सूर्य धनु राशि में आएंगे, इसलिए यह धनु की संक्रांति कहलाती है। एक महीने सूर्य इसी राशि में रहेंगे। इसलिए 15 दिसंबर की रात से एम महीने अच्छी ठंड पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक क्यों नहीं पड़ी सर्दी
डॉ.सुरेंद्र नाथ पांडेय के अनुसार पहले भी पश्चिमी विक्षोभ आया। लेकिन इसके पीछे लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते रहे। ठंड पड़ने के लिए जरूरी है कि जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए वह लगभग एक सप्ताह तक बना रहे और उसके बाद कुछ दिनों तक पीछे कोई दूसरा पस्चिमी विक्षोभ न आए। अब ऐसे आसार बन रहे हैं।

फसल, पौधों में कीट लगने का खतरा
मौसम विज्ञानियों के अनुसार धुंध और बादल रहने के कारण पृथ्वी की गर्मी वायुमंडल से ऊपर नहीं जा पाती। इस कारण उमस और नमी बनी रहती है। ऐसे में फसल और पेड़-पौधों में कीट (कीड़े) लगने का खतरा रहता है।


इस तरह रह सकता है तापमान
11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 17 डिग्री रहा। 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 13 डिग्री था। वहीं, 12 से15 तारीख तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 तक रहने के आसार हैं। 16 से 18 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed