फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get forein fegree with BU

बीयू के साथ विदेशी यूनिवर्सिटी की भी डिग्री पा सकेंगे छात्र

Tue, 20 Sep 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Get forein fegree with BU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने अमेरिका और अर्जेंटीना के तीन विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया है। अब बीयू के छात्र इन विश्वविद्यालयों में चलने वाले समान कोर्सों के एक सेमेस्टर की ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ाई करके दो डिग्री हासिल कर सकेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को बीयू ने वेस्ट कोस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड आर्ट्स यूएसए, चार्टर्ड इंटरनेशनल द विंसी यूनिवर्सिटी एवं क्राउन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल चार्टर्ड इंक यूएसए और सैंटाक्रूज प्रोविंस अर्जेंटीना के साथ अनुबंध कर लिया है। इसके बाद अमेरिका और अर्जेंटीना के विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक भी ऑनलाइन या फिर बीयू आकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे। बीयू के शिक्षक भी वहां जाकर छात्रों को पढ़ा सकेंगे। शोध निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति में छात्र-छात्राओं ने जिस संस्थान में प्रवेश लिया है, उसके अलावा भी दूसरे कॉलेज या विश्वविद्यालय से सेमेस्टर की पढ़ाई करके दो डिग्रियां प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है। विदेशी विश्वविद्यालयों से करार होने के बाद ये विकल्प बीयू के छात्रों के लिए भी खुल गया है। वहीं, शोध की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। चार्टर्ड इंटरनेशनल द विंसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि इससे दोनों विश्वविद्यालय के बीच छात्र, शिक्षकों में समन्वय बढ़ेगा। क्राउन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बशिरू अरिमु कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान निदेशक शोध प्रो. एसपी सिंह, आईआईसी अध्यक्ष प्रो. अपर्णा राज, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. आरके सैनी, डॉ. अनु सिंगला, डॉ. ऋषि सक्सेना, डॉ. कौशल त्रिपाठी, अनिल बोहरे, ऋतिक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये कोर्स होते संचालित
अमेरिका और अर्जेंटीना के इन विश्वविद्यालयों में बीटेक, फार्मेसी, फॉरेंसिक साइंस, बेसिक साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, इकोनॉमिक और एमबीए समेत कई ऐसे कोर्स संचालित है, जो कि बीयू में भी पढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed