फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Get cheap wheat and rice from today

आज से मिलेगा सस्ता गेहूं और चावल

Tue, 05 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Get cheap wheat and rice from today
झांसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम भले ही अस्तित्व में साल 2013 में आ गया था। लेकिन, इसके तहत सस्ते अनाज का वितरण अब शुरू हो रहा है। चयनित उपभोक्ताओं को दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र की यूपीए सरकार के अंतिम दिनों में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (एनएफएसए) को संसद की मंजूरी मिली थी। लंबी तैयारी के बाद उत्तर प्रदेश में यह योजना एक जनवरी से लागू की गई है। इसके तहत प्रथम चरण में झांसी समेत राज्य के 24 जिलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जिले में इसके अनाज वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विपणन विभाग के गोदामों से 73,079 कुंतल अनाज सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंच चुका है। इसका वितरण मंगलवार से प्रारंभ होगा। हालांकि, अभी इस योजना के तहत पात्रों के नये राशन कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने कार्डों पर ही मुहर लगाकर काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा नये कार्डधारकों को कार्ड की प्रति दी गई है। दुकानों पर चयनितों की सूचियां उपलब्ध हैं। योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को 15 किलो गेहूं व 20 किलो चावल दिया जाएगा। जबकि, अन्य चयनितों को परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से अनाज मिलेगा।


प्रति यूनिट 3.5 किलो गेहूं व 1.5 किलो चावल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि योजना से नगर की 5,20,212 की आबादी व ग्रामीण क्षेत्र की 9,47,717 की आबादी को लाभान्वित किया जाना है। लेकिन, अब भी काफी संख्या पात्र इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed