फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gaytri mahayagya

कोरोना से मुक्ति के लिए घर - घर हुए यज्ञ

Mon, 01 Jun 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
gaytri mahayagya
कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए हवन करते गायत्री परिवार के सदस्य।
झांसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट से मुक्ति के लिए रविवार को घर - घर यज्ञ हुआ। गायत्री मंत्रों एवं महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने औषधियुक्त हवन सामग्री अर्पित की। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में विश्व के सौ देशों के करोड़ों लोगों ने यज्ञ किए। झांसी में भी हजारों श्रद्धालुओं ने अपने घरों में यज्ञ किए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से विश्व के लगभग सभी देश एवं उनके नागरिक प्रभावित हैं। भारत में भी कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा है। संपूर्ण दुनिया का कल्याण हो और सभी लोग स्वस्थ रहें। इस कामना से अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी गायत्री शक्तिपीठ एवं प्रज्ञा पीठ एवं घरों में यज्ञ हुए। इस दौरान 24 गायत्री मंत्र एवं पांच महामृत्युंजय मंत्रों की आहुतियां अर्पित कीं। युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी संजीव खरे ने बताया कि हवन से नई ऊर्जा का संचार के साथ ही विश्व का कल्याण भी होता है। इधर, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने वेद मंत्रों का उच्चारण का हवन किया।
विज्ञापन

जिले के 10 हजार परिवारों ने किया यज्ञ
झांसी। जिले में 10 हजार परिवारों ने यज्ञ का आयोजन कर कोरोना से मुक्ति की कामना की। इस मौके पर गायत्री शक्ति पीठ आतिया तालाब पर देशबंधु तिवारी, हरीकृष्ण पुरोहित, प्रेमनगर के राजेंद्र द्विवेदी, पीआर चिरार, हल्कू राम विश्वकर्मा, सुखवासी लाल कुशवाहा, पुष्पा शिवहरे, डॉ. अचल सिंह चिरार ने यज्ञ किया। भट्टागांव और हंसारी में धन्नूलाल गौतम और विश्वभारती मिश्रा, अंकित विश्वकर्मा, प्रभुदयाल कुशवाहा, मंत्री हरगोविंद कुशवाहा के घर भी यज्ञ हुआ। इसके साथ ही जिले भर में यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed