{"_id":"5fd12ecd8ebc3e3d91333bc5","slug":"gayatri-family-will-be-reached-24-family-house-gangajal-jhansi-news-jhs1830893119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2021 : 24 हजार घरों में गंगाजल पहुंचाएगा गायत्री परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2021 : 24 हजार घरों में गंगाजल पहुंचाएगा गायत्री परिवार
Thu, 10 Dec 2020 01:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
देवताओं की भूमि हरिद्वार में वर्ष 2021 में कुंभ का आयोजन होगा। कोविड - 19 से बचाव हो और श्रद्धालु गंगा स्नान भी कर लें इसके लिए गायत्री परिवार के सदस्य झांसी के 24 हजार घरों में निशुल्क गंगा जल पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार प्रयागराज, नासिक, उज्जैन और हरिद्वार में कुंभ का भव्य आयोजन होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शाही स्नान तिथियों एवं पर्वों पर कुंभ के दौरान गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है। देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार वर्ष 2021 में कुंभ हरिद्वार में आयोजित है। 14 जनवरी मकर संक्रांति को पहला स्नान होगा। हालांकि इस बार कोविड - 19 से बचाव के कारण पहले की तरह कुंभ में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ नजर नहीं आएगी।
विज्ञापन
ऐसे में गायत्री परिवार ने अनूठी योजना तैयार की है। गायत्री परिवार झांसी के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी संजीव खरे ने बताया कि घर - घर गंगे, घर घर हरिद्वार अभियान के अंतर्गत झांसी जिले में करीब 24 हजार घरों में गंगाजल नि:शुल्क पहुंचाया जाएगा। जिससे कुंभ स्नान तिथियों पर गायत्री मंत्र का जाप कर गंगाजल से श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। यज्ञ संस्कार भी शक्ति पीठ एवं घरों में कराएं जाएंगे। गंगाजल का वितरण 25 दिसंबर के बाद से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज ने भी की बसें चलाने की तैयारी
हरिद्वार के कुंभ के लिए रोडवेज ने भी तैयारियां कर ली है। हालांकि अभी मुख्यालय से आवश्यक निर्देशों का इंतजार है। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार के अनुसार यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें झांसी, जालौन, ललितपुर सहित कई अन्य स्थानों से भी चलाई जाएगी।