UPSC Result: झांसी के गौरव यादव का यूपीएससी में सिलेक्शन, मिली 503वीं रैंक; परिवार में खुशी की लहर
झांसी के गौरव यादव का यूपीएससी में चयन हो गया है। दूसरी बार के प्रयास में उनको 503वीं रैंक मिली है। गौरव ने इस जीत का श्रेय परिवार को दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के सीपरी बाजार निवासी गौरव यादव का यूपीएससी में चयन हुआ है। उनको 503वीं रैंक मिली है। गौरव ने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। पहली बार वे मेन्स तक पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। गौरव के चयन पर परिवारिजनों में खुशी की लहर है। गौरव के पिता श्यामसुंदर यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। वे वर्तमान में आगरा के ताजगंज थाने में तैनात हैं।
गौरव ने सफलता का श्रेय परिवार को दिया
गौरव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई सौरभ यादव को देते हैं। अर्थशास्त्र के छात्र रहे गौरव का कहना है कि यूपीएससी के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है। उन्होंने रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई की। वे कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी में अखबार से भी काफी मदद मिली।
ये हैं यूपीएससी सीएसई टॉपर्स की लिस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार 270 से अधिक सिविल सेवकों और अन्य केंद्रीय तथा राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है। इस बार यूपीएससी सीएसई 2022 पास करने वालों में टॉप 10 में शामिल हैं इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट, अनिरूद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव का नाम है।