फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gatimaan Express back on track after two months

दो माह बाद फिर पटरी पर लौटी गतिमान एक्सप्रेस

Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gatimaan Express back on track after two months
झांसी। देश की सबसे तेज गति से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौट आई है। झांसी से हजरत निजामद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुबारा शुरू कर दी गई। कोविड की दूसरी लहर के दौरान मई महीने में इसे बंद कर दिया गया। इस ट्रेन के दोबारा आरंभ होने से दिल्ली, आगरा व ग्वालियर की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने ट्रेनों के संचालन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। झांसी की सबसे लोकप्रिय ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस पर भी सबसे अधिक असर पड़ा। कोविड संक्रमण के चलते इसे दो बार बंद कर देना पड़ा जबकि अपनी रफ्तार की वजह से झांसी-दिल्ली रूट पर इसे सबसे अधिक पंसद किया जाता था। कोरोना संक्रमण के प्रथम चरण में इसे बंद किया गया। उसके बाद अप्रैल महीने में यह दुबारा आरंभ हुई लेकिन, दूसरी लहर आरंभ होने पर महज एक माह के भीतर मई माह में इसे फिर बंद कर दिया गया। अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ने पर रेल प्रशासन ने इसे दुबारा आरंभ करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक इसका संचालन झांसी एवं हजरत निजामद्दीन स्टेशन के बीच पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन के फिर पटरी पर लौटने से आगरा, ग्वालियर एवं दिल्ली के बीच सफर करने वालों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

झांसी से दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर होगी रवाना
झांसी रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 12049 दोपहर 3.05 मिनट पर रवाना होगी। यहां से 4.03 बजे ग्वालियर, शाम 5.40 बजे आगरा एवं शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12050 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी। यहां से 9.50 बजे आगरा स्टेशन, 9.55 बजे आगरा से चलकर 11.07 बजे ग्वालियर और दोपहर 12.35 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed