फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gass cylendor rate increase people disturb

आसमान छू रहे घरेलू गैस के दाम

Thu, 04 Mar 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gass cylendor rate increase people disturb
झांसी। पेट्रोल और डीजल के साथ घरेलू गैस सिलिंडर के दाम उछाल भर रहे हैं। बीते एक महीने में सिलिंडर 125 रुपये महंगा हो चुका है। जबकि सब्सिडी दहाई के आंकड़े पर टिकी हुई है। सिलिंडर के बढ़ते दामों के चलते गृहिणियां परेशान हैं। साथ ही होली त्योहार से पहले बढ़ रहे दामों से त्योहार पर बजट बिगड़ने को लेकर लोग चिंतित हैं। महंगाई को लेकर महिलाओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के साथ घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बीती चार फरवरी को 25 रुपये महंगा होकर सिलिंडर 754 रुपये का था। इसके बाद 15 फरवरी को 50 रुपये का इजाफा होने पर सिलिंडर 803 रुपये का हो गया। इसके बाद 25 फरवरी को फिर से 25 रुपये बढ़े और सिलिंडर के दाम 828 रुपये हो गए। अब एक मार्च को फिर से सिलिंडर के दाम में 25रुपये की वृद्धि की गई। अब सिलिंडर 854 रुपये का मिलेगा। हर 15दिन पर बढ़ रहे दामों को लेकर दिक्कत बढ़ रही है। जबकि सब्सिडी का आंकड़ा वहीं 50 रुपये के आसपास टिका हुआ है। उधर, त्योहार से पहले सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिलाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। महिलाओं का क हना है कि गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने त्योहार का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

कहती हैं महिलाएं
सिलिंडर के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। एक महीने में 125 रुपये सिलिंडर का दाम बढ़ गया है। इससे दिक्कत हो रही है।- सरिता
-------
सिलिंडर के बढ़ते दाम के साथ खाद्यान्न पर महंगाई बढ़ रही है। किचिन का पूरा बजट बिगड़ चुका है।- गोल्डी गुप्ता
---------
पहले महीने की पहली तारीख को सिलिंडर के दाम बढ़ते थे। अब तो हर 15 दिन में दाम बढ़ जाते हैं।- मधु गेड़ा
---------
सिलिंडर के बढ़ते दाम के चलते बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई ने हाल बिगाड़ दिया है।- अमृता गुप्ता
--------
सरकार को महंगाई को नियंत्रित करना चाहिए। इस महीने होली भी है। महंगाई के बीच त्योहार पर दिक्कत होगी।- हेमा
-------
त्योहार से पहले बढ़ रहे सिलिंडर के दाम पूरा त्योहार का बजट बिगाड़ रहे हैं। सब्सिडी में इजाफा नहीं हो रहा।- शिल्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed