फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garautha MLA met the minister regarding the operation of buses

बसों के संचालन को लेकर मंत्री से मिले गरौठा विधायक

Fri, 10 Jun 2022 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Garautha MLA met the minister regarding the operation of buses
झांसी। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने गुरसराय, मोंठ और गरौठा कस्बों तक बसों के संचालन और बस स्टैंड बनाने को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री से कहा कि बसें हाइवे से निकल जाती हैं मगर कस्बे में नहीं आतीं। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विधायक ने परिवहन मंत्री को बताया कि गुरसराय नगर में गरौठा चौराहे के पास नगर पालिका ने बस स्टैंड बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। गुरसराय से रोडवेज की कई बसों का संचालन होता है। मगर बस स्टैंड न होने से यात्रियों को असुविधा होती है। यहां बस स्टैंड बनवाना बेहद जरूरी है। इसलिए बस स्टैंड की स्वीकृति दी जाए। इसके अलावा उरई, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज समेत अन्य जगहों से चलने वाली बसें मोंठ से गुजरती हैं। मगर वह बाइपास से जाती हैं। इन बसों के मोंठ के अंदर न जाने से यात्रियों को काफी कठिनाई होती है। इसलिए मोंठ कस्बे के अंदर से बसें चलवाई जाएं। विधायक ने कहा कि मोती कटरा से गुरसराय, गरौठा से होते हुए झांसी, गुरसराय से गरौठा और मऊ तक बसें चल रही थीं। कोरोना के चलते इन्हें बद कर दिया गया। अब फिर से बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed