फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ganpti visarjan jhansi

करके पूजन-अर्चन, किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Tue, 10 Sep 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ganpti visarjan jhansi
करके पूजन-अर्चन, किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

झांसी। एक दो तीन चार गणपति जी की जय जयकार के बीच लक्ष्मी तालाब, पहूज बांध सहित अन्य जलाशयों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। भक्तों ने ढोल और बैंड की धुनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद नम आंखों से भगवान गजानन को उनके अपने धाम में जाने के लिए विदाई दी। वहीं, अनंत चतुर्दशी को भी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।
महाराष्ट्र समाज के गणेश मंदिर में सुबह हुई पूजा अर्चना के बाद शाम को ढोल नगाढ़ों की धुन पर गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महाराष्ट्रीय वेशभूषा में कई श्रद्धालु भक्ति नृत्य कर रहे थे। शहर में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा लक्ष्मी तालाब पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रों के आह्वान एवं पूजा पाठ के बाद प्रतिमा को कुंड में विसर्जित किया गया। इधर, महानगर के शहर, सीपरी, सदर, प्रेमनगर सहित क ई इलाकों में सजाये गए कई पंडालों में दोपहर भगवान गणेश की पूजा की और लोगों ने हवन किया।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैक्टरों, ट्रालियों, ठेलों पर केला, अशोक के पत्तों, गुब्बारों से सजाये गए सुंदर सिंहासनों पर प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और बालिकाएं भी अच्छी खासी संख्या में थी, में विशेष उत्साह नजर आ रहा था। रंग गुलाल उड़ाते हुए यह भक्त गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे थे। वहीं कई श्रद्धालु अपने सिर पर भी भगवान की प्रतिमा ले जाते नजर आए। पूरी रात महानगर गौरी पुत्र गणेश की भक्ति में विभोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण महासंघ के संयोजन में गोला कुआं पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा बैंड बाजों की धार्मिक धुन के साथ लक्ष्मी तालाब पर ले जायी गई। यहां पूजा आरती के बाद प्रतिमा जलाशय में विसर्जित की गई। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, महेश पांडेय, बाबूलाल जारौलिया, गंगापाल, रजत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। नरिया बाजार नवयुवक श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में नरिया बाजार में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा भक्ति भाव से लक्ष्मी तालाब पर विसर्जित की गई। इस अवसर पर कौशल अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। इधर, नमो नमो मोर्चा (भारत) के जिला प्रभारी जितेंद्र सोनी ने, कोतवाली की ढाल पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष दिलीप सोनी ने, राकेश सोनी ने गहोई धर्मशाला पर, बड़ामठ स्वर्णकार चाचर समिति के संरक्षण मंडल के राजेंद्र सोनी, सागर सोनी, शोभाराम सोनी, किशन सोनी, नरेंद्र ने गंधीगर के टपरा पर, बड़ा बाजार में मनोज अग्रवाल ने गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed