फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangs are raising an army of henchmen in jail.

Jhansi News: जेल में गुर्गों की फाैज खड़ी कर रहे हैं गिरोह

Thu, 27 Nov 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gangs are raising an army of henchmen in jail.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला कारागार में बदमाशों के गिरोह तैयार हो रहे हैं। छुटभैये बदमाशों को बड़े बदमाश अपनी गैंग में शामिल कर रहे हैं। ये लोग जेल से छूटकर बड़े अपराध भी कर रहे हैं। पुलिस ने तीन साल में कारागार से छूटे 281 बदमाशों की कुंडली तैयार की है।

इन सभी की निगरानी की जा रही है। झांसी जेल में झांसी समेत ललितपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट के अलावा आसपास के कई जनपदों के हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर बंद हैं। ये लोग जेल में ही अपने शागिर्द तैयार कर रहे हैं। बड़े बदमाशों की छत्रछाया मिलने के बाद ये लोग उनकी गैंग में भी शामिल हो रहे हैं। नई गैंग भी तैयार हो रही हैं। इसे पुलिस अफसर भी स्वीकारते हैं। उनका कहना है कि कई घटनाओं में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने पर मालूम चला कि जेल के भीतर वह बदमाशों के संपर्क में आए। ये लोग अंडर ट्रायल कैदियों को टारगेट कर धमकी, पैसे और रुतबे का लालच देकर उनको गैंग में शामिल कर ले रहे हैं। खास तौर से मारपीट, लड़ाई जैसे छोटे मामलों में जेल में बंद कैदी को ये लोग अपने साथ मिला रहे हैं। जेल से छूटने के बाद इन बड़े बदमाशों के इशारे पर ये लोग वारदात भी कर रहे हैं। एक दर्जन से अधिक गिरोह जेल में इसी तरह से गुर्गों को भर्ती कर रहे हैं। इसे देखते हुए जेल से छूटने वाले बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। झांसी में 110, जालौन में 118 एवं ललितपुर में 53 बदमाश पुलिस की नजर में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed