फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gangrape with teenage girl

रिश्तेदारी में आई नाबालिग के साथ गैंग रेप

Wed, 23 Jun 2021 06:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
gangrape with teenage girl
रिश्तेदारी में आई नाबालिग के साथ गैंग रेप
विज्ञापन

गरौठा (झांसी)। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी में आई एक 15 साल की लड़की को मंगलवार की शाम को मारकुआं बस स्टैंड से तीन युवक जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर एक सूने मकान में ले गए। वहां पर तीनों ने उसके साथ गैंग रेप किया। लड़की के बाजार से न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। रात को दस बजे किसी ने बताया कि एक सूने मकान में लड़की है। इसके बाद परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस के सामने ही एक आरोपी लड़की के परिजनों से मारपीट करने लगा। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
एक मोहल्ले में 20 जून को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए नाबालिग लड़की भी अपनी मां के साथ आई थी। मां शादी के बाद तो चली गई लेकिन लड़की को एक रिश्तेदार महिला ने रोक लिया। मंगलवार को एक रिश्तेदार का निधन होने पर उस घर के मर्द दाहसंस्कार में शामिल होने के लिए चले गए। घर की महिला ने लड़की को कुछ खरीदने के लिए दुकान पर भेजा। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। शाम को जब महिला के घर के लोग दाहसंस्कार से लौटे तो बताया गया कि लड़की सामान लेने के लिए दो बजे दोपहर में दुकान गई थी लेकिन वह नहीं लौटी। इस पर परिवारवाले उसे खोजने के लिए निकल पड़े। कई लोगों से लड़की के बारे में जानकारी ली। किसी ने बताया कि बाइक सवार तीन युवक एक लड़की को सूने मकान में लेकर गए हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ उस मकान में छापा मारा तो तीनों युवक उस लड़की के साथ मिल गए। पुलिस के सामने ही लड़की ने घटना की जानकारी दी। इस पर एक आरोपी खुद को भाजपा नेता बताते हुए पीड़िता के परिजनों से मारपीट करने लगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ आभा सिंह ने बताया कि तीनों गैंग रेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी आलोक रावत रमपुरा, सोनू अहिरवार अंबेडकर नगर गरौठा, कौशल श्रीवास गाँधी नगर गरौठा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed