फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gangrape accused

अभिभावकों ने नहीं दिया ध्यान, छात्र से अपराधी बन गया भरत

Tue, 13 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
gangrape accused
gangrape accused
झांसी। अभिभावकों की अनदेखी और शिक्षकों की नरमी से पॉलीटेक्निक का छात्र भरत दुष्कर्म का आरोपी बन गया। कॉलेज प्रशासन को लगातार भरत के साथी छात्रों से पैसा छीनने व मारपीट की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। कॉलेज की ओर से छात्र के अभिभावकों को तीन बार बुलावा भेजा गया था, परंतु वे नहीं आए। वहीं, छात्र के अभिभावक को बुलावा भेजने से अधिक कोई कार्रवाई कॉलेज प्रशासन ने भी नहीं की। ये ढिलाई छात्र के भविष्य पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन

महोबा जिले के थाना कबरई के छानीकला निवासी लल्ला कुशवाहा का पुत्र भरत कुमार कुशवाहा ने पॉलीटेक्निक कॉलेज की मेकेनिकल ऑटो ट्रेड में पिछले साल दाखिला लिया था। शुरुआत से ही इसकी शिकायतें कॉलेज प्रशासन को मिलने लगी थीं। एक साल के भीतर ही कॉलेज प्रशासन के समक्ष भरत की चार शिकायतें पहुंच गईं थीं। उस पर साथी छात्रों से मारपीट करने और रुपये छीनने के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा कॉलेज में होने वाले हर उपद्रव में भी उसका नाम सामने आने लगा था। फिर चाहे वो सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट हो या स्थानीय और बाहरी छात्रों के बीच की लड़ाई, सभी में भरत का नाम आगे आता था।
विज्ञापन

छात्र भरत के खिलाफ शुरुआत से ही शिकायतें आने लगीं थीं। पैसा छीनने व मारपीट के आरोप उस पर लगाए गए थे। तीन बार उसके परिवारों को सूचना दी थी। लेकिन, कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन कुमार, प्रधानाचार्य - राजकीय पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed