फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Gangotri Showroom' will open in Jhansi, ODOP products of 75 districts will be found here

Jhansi: झांसी में खुलेगा ‘गंगोत्री शोरूम’, यहां मिलेंगे 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद

Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
सार

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए यूपीएसआईसी द्वारा गंगोत्री के नाम से चुनिंदा शहरों में शोरूम खोले जा रहे हैं। इन शोरूम में सभी 75 जनपदों के ओडीओपी उत्पाद एक ही छत के नीचे बेचे जाते हैं।

विज्ञापन
'Gangotri Showroom' will open in Jhansi, ODOP products of 75 districts will be found here
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कालीन हों या फिरोजाबाद की रंगबिरंगी चूड़ियां, अब सब झांसी में मिलेगा। यहां प्रदेश का चौथा ‘गंगोत्री शोरूम’ खुलने जा रहा है। जिसमें सूबे के सभी 75 जनपदों के ओडीओपी उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके लिए जगह तय कर ली गई है। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएसआईसी) के अफसरों की टीम ने निरीक्षण के बाद सहमति भी जता दी है।
विज्ञापन


वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए यूपीएसआईसी द्वारा गंगोत्री के नाम से चुनिंदा शहरों में शोरूम खोले जा रहे हैं। इन शोरूम में सभी 75 जनपदों के ओडीओपी उत्पाद एक ही छत के नीचे बेचे जाते हैं। अब तक लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में ये शोरूम स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अब प्रदेश का चौथा गंगोत्री शोरूम झांसी में स्थापित होने जा रहा है। यह शोरूम बीकेडी चौराहा से सीपरी बाजार की ओर जाने वाली सड़क से सटकर उद्योग विभाग के परिसर में खोला जाएगा। पिछले दिनों झांसी आई यूपीएसआईसी के अफसरों की टीम ने प्रस्तावित स्थल का मुआयना किया था। इसके बाद गंगोत्री शोरूम खोले जाने पर सहमति जता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी खूबियां
यूपीएसआईसी द्वारा झांसी में खोले जाने वाले गंगोत्री शोरूम में एक ही छत के नीचे सभी 75 जनपदों के ओडीओपी उत्पाद मिलेंगे। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी शोरूम में होंगी। सभी उत्पाद फिक्स रेट पर बेचे जाएंगे। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा होगी। उत्पाद ऑनलाइन भी मंगाए जा सकेंगे। होम डिलिवरी की सुविधा दी जाएगी। शोरूम निजी कंपनियों की तरह वातानुकूलित होंगे। सभी उत्पादों की यहां बेहतर ढंग से मार्केटिंग व ब्रांडिंग की जाएगी।


प्रदेश का चौथा और बुंदेलखंड का पहला गंगोत्री शोरूम झांसी में खुलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस पर सहमति जता दी है। यह उद्योग विभाग के परिसर में खोला जाएगा। इसके लिए बजट केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त - उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed