फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ganga Dussehara Three teenagers died due to drowning in Betwa river

Ganga Dussehara: बेतवा नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत, गंगा दशहरा पर गए थे नहाने

Thu, 09 Jun 2022 09:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, एरच (झांसी)
अमर उजाला ब्यूरो, एरच (झांसी) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 09 Jun 2022 09:15 PM IST
सार

तीन किशोर गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व पर बेतवा नदी में नहाने गए हुए थे। नदी में नहाने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूबने लगा तो अन्य दोनों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसमें तीनों नदी में डूब गए। उन्हें मशक्कत के बाद निकाला गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ganga Dussehara Three teenagers died due to drowning in Betwa river
बेतवा नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व पर बेतवा नदी में नहाने गए तीन किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव मलेहटा के रहने वाले कपिल यादव पुत्र प्रवेश यादव, दुर्गेश यादव (14 वर्ष) पुत्र अमर सिंह और मऊरानीपुर के स्यावनी खुर्द गांव के रहने वाले देवराज यादव (16 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र यादव गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व होने के कारण सुबह सात बजे बेतवा नदी में नहाने गए हुए थे। सभी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में डूबने लगा तो अन्य दोनों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


तीनों नदी में डूब गए। थोड़ी दूर पर कुछ बालक और नहा रहे थे। उन्होंने यह देखा तो घटना की सूचना परिजनों को दी। लोगों ने नदी पर पहुंच कर तीनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाए। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन किशोरों की एक साथ मौत हो जाने से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था देवराज 

देवराज यादव 20 दिन पहले ही अपने मामा मलेहटा निवासी पृथ्वी यादव के यहां छुट्टी बिताने के लिए आया था। देवराज घर का इकलौता बेटा था। माता पिता का रो- रो कर बुरा हाल है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं, पर माता- पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। 

गांव में नहीं जले चूल्हे

नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत के कारण पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। गांव में किसी के घर पर चूल्हे नही जले। लोग मृतक किशोरों के परिजनों को देर रात तक सांत्वना देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed