{"_id":"4983479941e1b4ee3b99fa2a79c9d80e","slug":"ganesh-festival-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेशोत्सव की धूम, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में गणेशोत्सव की भक्ति पूरे उत्साह पर है। विभिन्न स्थानों पर लगे आकर्षक विद्युत साज सज्जा से युक्त पंडालों में जहां भगवान गणेश की मन मोहक प्रतिमाओं व झांकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता देर रात्रि तक लगा रहता है, वहीं भक्ति संगीत गूंज रहा है। बुधवार को विभिन्न गणेश उत्सव समितियों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में चाचर नृत्य, नाट्य मंचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम रात्रि तक आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं के अलावा बच्चों ने व्यापक रूप से भागीदारी की।
इसी क्रम में जनरल मर्चेंट व्यापार संघ एवं नव युवक गणेश उत्सव समिति पंचवटी के संयुक्त तत्वावधान में हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने भक्ति भाव से भगवान गणेश की आरती की। इस मौके पर अंकुर बट्टा ने कहा कि बुंदेलखंड की पावन धरती झांसी सांप्रदायिक एकता की मिसाल है। इस अवसर पर शुभम टंडन, अनूप खरे, सुरेंद्र साहू, इमरान खान, अध्यक्ष सौरभ हयारण, मोहम्मद शमीम राईन, अशोक कुमार, गोपाल त्रिपाठी, राहुल तिवारी, अनिल साहू, नईम राईन, मोहम्मद फईम राईन, महेंद्र वर्मा, दीपिका साहू, सीमा मिश्रा, अर्पणा शर्मा, शैलजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
ओरछा गेट भाऊ का बाग में श्री गणेश उत्सव बाल समिति के तत्वावधान में गणेश उत्सव पर झांकियां लगाई गई। इस मौके पर चित्रकला, सामान्य ज्ञान, डांस, रंगोली, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं हुई, जिनमें बच्चों ने व्यापक रूप से हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर आरडी कुशवाहा, डीपी कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, जय चंद्र, रोहित, पूनम, स्वेता, ऋषिका, मंयक आदि मौजूद रहे। बाहर दतिया गेट फिल्टर मार्ग शीतल कालोनी में गणेश उत्सव पर हवन पूजन, भजन एवं छोटी छोटी कन्याओं को उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर वर्षा खरे, महक श्रीवास, सेजल कुशवाहा, अंशिका, अनुष्का श्रीवास, प्रवेश श्रीवास, महेंद्र श्रीवास, जय राम यादव, विक्की कुशवाहा, बंटी अहिरवार, अर्जुन कु शवाहा आदि मौजूद रहे।
युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में कार्यालय में भगवान गणेश को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया तथा महाआरती की गई। इस अवसर पर अनिल शर्मा, दिनेश श्रोत्रिय, दिनेश शास्त्री, रजत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।