फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ganesh festival celebration in jhansi jhanki at home

बाल भक्त घरों में सजाएंगे आकर्षक झांकियां

Fri, 21 Aug 2020 02:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Ganesh festival celebration in jhansi jhanki at home
भगवान गणेश - फोटो : ????? ????
झांसी। भगवान गणेश की भक्ति का उत्सव 22 अगस्त से है। इस बार कोरोना वायरस के कारण गणेश पंडाल सार्वजनिक रूप से नहीं सजाए जाएंगे। हालांकि भगवान की आराधना घरों में होगी। भगवान गणेश के बाल भक्तों ने तय किया कि वह अपने घर में गणपति बप्पा को विधि विधान से विराजमान करेंगे। आकर्षक झांकियां बनाएंगे। जिनमें प्रकृति की सुंदरता दिखाई जाएगी। झरने, पहाड़ के साथ ही वन्य पशु भी इनमें देखने को मिलेंगे। बाल भक्तों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव जरूरी है। हम भगवान गणेश से प्रार्थना करेंगे की वह संपूर्ण विश्व को इस महामारी से मुक्ति दिलाएं।
विज्ञापन

भगवान गणेश को विराजमान कर घर में आकर्षक झांकी सजाएंगे। झांकी में रंग बिरंगी चिड़िया और झरने में मछलियां तैरती दिखेंगी।
सितांशु कोपरा, निवासी सर्वनगर कालोनी
भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान गणेश को विराजमान कर प्रतिदिन फूलों से भव्य श्रृंगार करूंगी और उनका प्रिय प्रसाद मोदक अर्पण करूंगी।
विज्ञापन

परी सिकौरिया, निवासी सिविल लाइंस
घर में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा विराजमान कर पूरे परिवार के साथ नियमित पूजा करूंगा। प्रार्थना करेंगे कि भगवान दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाए।
विशाल अग्रवाल, निवासी मानिक चौक
भगवान गणेश का प्रतिदिन श्रृंगार करूंगा। परिवार के साथ नियमित रूप से भजन कार्यक्रमों में भी हिस्सा लूंगा। भगवान गणेश सुख और समृद्धि के देवता हैं।
शिवा, निवासी शहर कोतवाली के समीप
हमारे घर में सभी बच्चे गणेश जी को विराजमान कर मनोहारी झांकी सजाएंगे। इसमें भगवान कृष्ण की माखन लीलाओं को आकर्षक ढंग से दिखाएंगे।
हर्षित साहनी, निवासी खत्रयाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed