फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   game of increasing number of BAMS students with hashtag busted stopped result sit investigation

झांसी: ‘हैशटैग’ से बीएएमएस छात्रों के नंबर बढ़ाने के खेल का भंडाफोड़, बीयू ने रोका रिजल्ट, मामले की बैठाई जांच

Thu, 08 Jul 2021 10:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 10:58 PM IST
सार

बुंदेलखंड में तीन आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। इनमें झांसी में एक सरकारी, एक प्राइवेट, बांदा में एक सरकारी कॉलेज है। कुछ महीने पहले ही बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन
game of increasing number of BAMS students with hashtag busted stopped result sit investigation
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में ‘हैश टैग’ चिन्ह से बीएएमएस छात्रों के नंबर बढ़ाने के बड़े खेल का भंडाफोड़ हो गया है। 500 कॉपियों की पहले ही पन्ने पर एक सा पहचान चिन्ह मिला है। इन सभी की कॉपियों में भी औसत से ज्यादा नंबर दिए हैं। अब बीयू ने इन सभी छात्रों का रिजल्ट रोक दिया है। साथ ही मामले की जांच भी बैठा दी है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में तीन आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। इनमें झांसी में एक सरकारी, एक प्राइवेट, बांदा में एक सरकारी कॉलेज है। कुछ महीने पहले ही बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई थी। इन परीक्षाओं की कॉपियों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 
विज्ञापन


बीयू अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में इन तीनों कॉलेजों की 3200 कॉपियां जमा हुईं। इनमें से 500 कॉपियों के पहले पन्ने पर ही ‘हैश टैग’ चिन्ह बना हुआ था। इन सभी कॉपियों को अलग करके जांच की गई तो पता चला कि इन सभी उत्तर पुस्तिकाओं में औसत से भी ज्यादा नंबर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद बीयू ने इन कॉपियों का रिजल्ट रोक दिया है। साथ ही जांच करने के लिए कमेटी बनाने के आदेश हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed