फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gambling was going on in Prince Guest House, operator absconded

Jhansi News: प्रिंस गेस्ट हाउस में चल रहा था जुआ, संचालक फरार

Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gambling was going on in Prince Guest House, operator absconded

विज्ञापन


झांसी। पॉश इलाके 48 चैंबर स्थित प्रिंस गेस्ट हाउस में जुआ खेला जा रहा था। भनक मिलने पर नवाबाद पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारकर चार जुआरियों को दबोचा लिया जबकि गेस्ट हाउस संचालक वहां से भाग गया। पुलिस उसे तलाश रही है। पुलिस ने फड़ से 65 हजार रुपये बरामद करने के साथ ही चारों का चालान कर दिया।शनिवार देर रात प्रिंस गेस्ट हाउस में जुआ खेलने की सूचना पर किला चौकी प्रभारी पंकज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। उस समय गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर 202 पर गेस्ट हाउस संचालक वसीम की मौजूदगी में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस के कमरा खुलवाने पर वहां भगदड़ मच गई। वसीम पुलिस को चकमा देकर भाग निकला जबकि कमरे से कपिल शर्मा निवासी प्रतापपुरा, राजकुमार अहिरवार निवासी भांडेर, अजहरउद्दीन निवासी झोकनबाग एवं संजीव वाजपेयी निवासी इलाहाबाद बैंक चौराहा को पकड़ लिया गया। इनके पास से कुल 65 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed