फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   galla mandi will remain close for three days

मंडी शुल्क के विरोध में आज से बंद रहेगी गल्ला मंडी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
galla mandi will remain close for three days
मंडी शुल्क के विरोध में आज से तीन दिन तक गल्ला मंडी बंद रहेगी। पंजीकृत व्यापारियों से मंडी शुल्क वसूल किए जाने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। इसे लेकर बुधवार को गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इस मौके पर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि सरकार गल्ला मंडी में पंजीकृत व्यापारियों से शुल्क की वसूली कर रही है। जबकि जो मंडी में पंजीकृत नहीं हैं, उनको मंडी शुल्क में छूट प्रदान की जा रही है। संरक्षक प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी शुल्क समाप्त कर दिया है, लेकिन उप्र सरकार ने मंडी अधिनियम में संशोधन कर पंजीकृत व्यापारियों से शुल्क की वसूली जारी रखी है। सरकार प्रदेश के व्यापारियों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। इसे लेकर नौ, 10 और 11 जुलाई को मंडी बंद रखी जाएगी। इस मौके पर सुबोध गुप्ता, बालकिशन तौला, राजेंद्र गुप्ता, आनंद गेड़ा, अमित अग्रवाल, दीनदयाल समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed