फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gaingester cyber crime

साइबर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 06 Nov 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gaingester cyber crime
झांसी। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों पर नवाबाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पिछले माह नवाबाद पुलिस ने तीनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पिछले माह नवाबाद पुलिस ने हरिद्वार के थाना गंगनगर के सुनहरा मोहल्ला निवासी सचिन सिंह सासी, सहारनपुर के थाना देवबंद अंतर्गत कुरलकी गांव निवासी मोंटी सासी व जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल अंतर्गत मोहल्ला आलमगीरपुर निवासी अर्जुन सासी को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी गैंग बनाकर लोगोें के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालते थे। तीनों ऑनलाइन ठगी करने में भी माहिर थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एटीएम व अन्य सामान बरामद कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इधर, बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद ने ओरछा के महाराजपुर गांव निवासी विकास उर्फ विक्की, थाना दिनारा के खिरिया जागीर निवासी प्रशांत खंगार और महाराजपुर गांव निवासी रवि परिहार पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों शातिर चोर हैं। जो चोरी के माल समेत पकड़े गए थेेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दुकानों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर
झांसी। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग टीम ने चेकिंग के दौरान सात दुकानों में बिजली चोरी पकड़ी है। अवर अभियंता अनिल कुमार व शमीम खान ने टीम के साथ गोविंद चौराहा स्थित मेकेनिक मार्केट में बिजली चेकिंग की। यहां सात दुकानों पर कटिया से बिजली जलाते पकड़ा। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed