फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Full night waiting, not come barat

रात भर होता रहा इंतजार, नहीं आई बरात

Sat, 19 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Full night waiting, not come barat
घर पर बैठी दूल्हन, नहीं आई बरात 2
झांसी। बृहस्पतिवार रात कोतवाली क्षेत्र के डडियापुरा मोहल्ले में घर बसाने का सपना देख रही एक दुल्हन सजधज कर बरात का इंतजार करती रही। लेकिन, दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। रात भर बरात के इंतजार में घर वालों की सुबह हो गई। पता चला कि दहेज में पांच लाख रुपये का इंतजाम न होने की वजह से दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। खैर खबर न मिलने के बाद लड़की पक्ष के लोग दूल्हे के घर पहुंचे। यहां ताला लटका देख सभी घबरा गए। शुक्रवार सुबह लड़की पक्ष के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना कोतवाली के डडियापुरा मोहल्ला निवासी नूरजहां की छोटी पुत्री रुखसार का विवाह थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी मुन्ना के पुत्र राजा के साथ तय हुआ था। युवक के साथ तय हुआ था। शादी की तारीख 17 दिसंबर तय की गई थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। सुबह से ही घर वालेे तैयारियों में जुटे थे। दोपहर करीब तीन बजे लड़की की मां नूरजहां ने बरात समय से लाने के लिए दूल्हे को फोन किया। बात करते समय उसने कहा कि पांच लाख रुपये का इंतजाम जरूर कर लेना, नहीं तो बरात नहीं आएगी।
विज्ञापन

मां ने दूल्हे की बात को गंभीरता से नहीं लिया। शाम होते-होते रात भी हो गई, लेकिन बरात दरवाजे पर नहीं पहुंची। रात करीब 9 बजे घर वालों ने फोन कर जानकारी ली। लेकिन, किसी से संपर्क नहीं हो सका। दूल्हे से लेकर सभी रिश्तेदारों के फोन बंद आते रहे। इंतजार करते-करते रात के 12 बजे गए। बेचैन हुए घर वाले दूल्हे के घर पहुंचे। यहां ताला लगा देखकर सभी घबरा गए। काफी जानकारी के बाद भी कुछ पता न चलने पर घर के लोग रिश्तेदारों के साथ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस से वार्ता के बाद परिजन घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस जांच करने के लिए दूल्हे के घर पहुंची, लेकिन ताला लगा मिला। शुक्रवार को दिन भर पुलिस सभी की तलाश में जुटी रही लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं आया।
फूट-फूट कर रोई दुल्हन, बोली, सबक जरूर मिले
दूल्हे का रात भर इंतजार करने के बाद उसे उम्मीद थी कि दूल्हा आकर उससे निकाह कर लेगा। लेकिन, शुक्रवार सुबह कोई पता नहीं चला। मेहमानों के आने पर दुल्हन व उसकी मां फूट-फूट कर रोने लगी। घर में मौजूद रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं। रोते-रोते दुल्हन ने कहा ऐसे लोगों को सबक मिलना जरूरी है। वह खुद पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत करेगी, ताकि उनको सजा मिल सके।
मंगनी में दिए थे एक लाख ग्यारह हजार रुपये
दूल्हन की मां नूरजहां का आरोप है कि शादी से पहले 4 दिसंबर को मंगनी की रस्म हुई थी। इसमें लड़का पक्ष को एक लाख ग्यारह हजार रुपये दिए गए थे। इसमें और किसी तरह का दान-दहेज देने की बात नहीं हुई थी। उक्त रकम भी उन्होंने खुशी से दी थी।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस दूल्हे के घर भी गई थी, लेकिन कोई मिला नहीं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed