{"_id":"667135d04cb65abfd80147be","slug":"frustrated-with-life-elderly-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-jhansi-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी: जिंदगी से हताश बुजुर्ग ने फंदे से लटक कर दी जान, पिछले कई दिन से थे बीमार, इलाज से नहीं था फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी: जिंदगी से हताश बुजुर्ग ने फंदे से लटक कर दी जान, पिछले कई दिन से थे बीमार, इलाज से नहीं था फायदा
Tue, 18 Jun 2024 12:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:53 PM IST
सार
मृतक के बेटे का कहना है पिता पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार कराया जा रहा था लेकिन, फायदा नहीं हुआ। इससे वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन
बुजुर्ग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के रक्सा थाने के कशोधन गांव में जिंदगी से ऊबकर बुजुर्ग कृपाराम (68) पुत्र रामनिवास ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
कशोधन गांव निवासी कृपाराम खेती किसानी करते थे। पुत्र सुशील प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। उनका कहना है पिता कृपाराम पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार कराया जा रहा था लेकिन, फायदा नहीं हुआ। इससे कृपाराम परेशान रहते थे। सोमवार रात घर के बाहर सोए हुए थे। इस दौरान खेत में जाकर उन्होंने पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन