फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From today, Gauri's son Ganesha will be enshrined in homes; preparations at pandals are complete.

Jhansi News: आज से घर-घर विराजेंगे गौरी पुत्र गणेश, पंडालों में तैयारियां पूरी

Mon, 14 Sep 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
From today, Gauri's son Ganesha will be enshrined in homes; preparations at pandals are complete.
मोंठ। गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार से घर-घर गौरी पुत्र भगवान गणेश की स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। मंदिरों, घरों और विभिन्न स्थानों पर बनाए गए गणेश पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजकों ने प्रतिमाओं की स्थापना और पूजा-अर्चना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में गणेश प्रतिमाओं, सजावटी सामग्री और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेश पंडालों में रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट की गई है। सुबह-शाम भगवान गणेश की आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। सार्वजनिक पंडालों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed