फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Friend's seven teeth broken by hitting him with iron rod, video goes viral

Jhansi News: लोहे की रॉड मारकर दोस्त के तोड़ दिए सात दांत, वीडियो वायरल

Tue, 24 Sep 2024 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Friend's seven teeth broken by hitting him with iron rod, video goes viral
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आपसी विवाद के बाद युवक ने दोस्त पर लोहे की रॉड से हमला करके उसके सात दांत तोड़ दिए। घायल युवक ने आरोपी के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना नवाबाद के खुशीपुरा के छोटी काली माता मंदिर निवासी ललित कुमार की पड़ोस में रहने वाले गुलशन से दोस्ती है। ललित ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह वीरांगना स्कूल चौराहे के पास खड़ा था। उसी समय ललित पहुंचकर उससे विवाद करने लगा। इसी दौरान, गुलशन ने लोहे की रॉड उसके मुंह पर दे मारी। इस हमले से उसके सात दांत टूट गए। मुंह से खून निकलने लगा। आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। इस वीडियो भी सोमवार को वायरल हुआ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ललित एवं गुलशन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों शराब के आदी हैं। शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed