फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Friends coming to see Jhansi fort on Jhansi-Khajuraho highway died in an accident

Jhansi News: झांसी-खजुराहो हाईवे पर झांसी किला देखने आ रहे दोस्तों की हादसे में मौत

Mon, 26 May 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Friends coming to see Jhansi fort on Jhansi-Khajuraho highway died in an accident

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी का किला देखने निकले दो दोस्तों की सकरार के पास झांसी-खजुराहो हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। दोनों पन्ना से बाइक से घूमने निकले थे। रविवार को पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक को तलाश रही है।

पन्ना (मप्र) के मकरगंज सिमरिया निवासी देवीदीन पटेल (29) पुत्र शंभु और गौरा गांव निवासी दुर्ग सिंह (32) उर्फ रिंकू पुत्र पर्वत सिंह पानीपत स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों छुट्टी लेकर पहले गांव आए थे। यहां से झांसी का किला देखने का प्लान बनाया। एक बाइक में सवार होकर दोनों झांसी के लिए रवाना हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह लोग झांसी-खजुराहो हाईवे से होते हुए जैसे ही सकरार पहुंचे, अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रिंकू के सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि देवीदीन को नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए। थाना प्रभारी अमीराम सिंह के मुताबिक, ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed