{"_id":"622cec267ca37556976a338b","slug":"friend-was-murdered-for-not-repaying-the-loan-jhansi-news-jhs216630739","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार न चुकाने पर किया था दोस्त का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार न चुकाने पर किया था दोस्त का कत्ल
विज्ञापन
झांसी। सात मार्च को सकरार के खिसनी बुजुर्ग गांव में युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक मारे गए युवक ने आरोपी से करीब आठ लाख रुपये उधार लिए थे। इस रकम को वापस न करने की खुन्नस में आकर युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी थी।
थाना सकरार के खिसनी खुर्द गांव में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में निवाड़ी निवासी राजू रायकवार (40) पुत्र बिठ्ठन की गोली एवं पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान रानू ठाकुर एवं राजू के दोस्त शशिभूषण उर्फ मुन्नेश निवासी खिसनी बुजुर्ग एवं उसके भाई के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद से पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। शनिवार को शशिभूषण के कनौरा तिराहा के पास मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान शशिभूषण ने पुलिस को बताया कि राजू ने उससे करीब आठ लाख रुपये एक घर खरीदने के लिए लिए थे। काफी समय बाद भी पैसा वापस नहीं कर रहा था। शशिभूषण ने घर पर कब्जा देने को कहा। राजू इस पर भी राजी नहीं हुआ। इसको लेकर दोनों में कई दफा झगड़ा भी हुआ। काफी दबाव के बाद भी जब राजू पैसा वापस करने को तैयार नहीं हुआ तब उसने सात मार्च को उसे अपने दोस्तों के साथ जुआ खेलने के लिए गांव में बुलाया। यहां राजू अक्सर जुआ खेलने आता था। राजू को लेकर वह जंगल की ओर गया। यहां उसने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद नुकीले पत्थर को सिर में पटकर उसे मार दिया। शशिभूषण की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल के तौर पर इस्तेमाल तमंचा एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एसएसपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने नहीं आई है लेकिन, मामले की अभी जांच चल रही है।
ग्राम प्रधान के पक्ष के लोगों ने सौंपा शिकायती पत्र
राजू के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान रानू को भी नामजद कर लिया। ग्राम प्रधान के समर्थन में उसकी पत्नी मोनिका समेत दर्जनों ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। पत्नी मोनिका का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते रानू को फंसाया जा रहा है।