फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   freedom day celibration

शान से फहराया तिरंगा, एकता और अखंडता बनाए रखने का दोहराया संकल्प

Mon, 17 Aug 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
freedom day celibration
झांसी दुर्ग पर ध्वजा रोहण करते जिलाधिकारी आंद्रा वामसी।
झांसी। महानगर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजन नहीं हुए, संस्थानों में सादे समारोहों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कमिश्नरी में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पौधे भी रोपे गए। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक अवश्य पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त आरपी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने किले व कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से ही मानव कल्याण संभव है। इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम में महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने ध्वजारोहण किया। बीएचईएल में इकाई प्रमुख टीके बागची ने ध्वजारोहण किया और सीआईएसएफ के जवानों के मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने देश के विकास के लिए सभी से कठिन परिश्रम व सेवा समर्पण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। पीएसी में सेनानायक केपी यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आरक्षी अजीत कुमार सिंह व सहायक सेनानायक कर्ण सिंह यादव को सम्मानित किया गया।
देश के जश्न में ऑनलाइन शामिल हुए बच्चे
शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के दौरान गजब का उत्साह दिखा। कई संस्थानों के विद्यार्थी ऑनलाइन समारोह में शामिल हुए। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने ध्वजा रोहण किया। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने झंडा रोहण किया। आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मीनाक्षी पंजवानी ने झंडा फहराया। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान आरी में आजादी के पर्व पर निर्देशिका अमिता सक्सेना ने झंडा फहराया। आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डा. बीएल तिवारी ने झंडा फहराया। श्री गुरु हरकिशन महाविद्यालय में प्राचार्य डा. जयश्री दासानी, भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आरएसएस के सह संघचालक शिवकुमार भार्गव, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैं प्रधानाचार्य रूपवती खोइया, कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज खैलार में प्रबंधक बीएल भास्कर, रेड रोज पब्लिक स्कूल में सुषमा सरावगी, एसबी इंटर कॉलेज में प्रबंधक महेश यादव, जेकब हाईस्कूल में प्राचार्य ब्यूला जेकब व उप प्राचार्य हेनरी जेकब, मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद में प्रधानाचार्य सुहेल अरशद, ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक डा. राकेश बिहारी गुप्ता, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डा. श्याम शंकर सिंह, मदरसा इस्लामिया महादुल मुआरिफ में प्रधानाचार्य मुफ्ती इमरान नदवी, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुंदरलाल चौधरी, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, कोस्मोपोलिटन कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद रफी ने ध्वजारोहण किया।

वहीं, डा. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक सज्जन कुमार खरे, वंश एकेडमी स्कूल में नाथूराम भार्गव, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज बबीना में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह सेंगर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक विमल सिंह, डा. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अध्यक्ष डा. केजी द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।

झांसी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम संदीप माथुर ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।

झांसी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम संदीप माथुर ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed