फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Free WiFi at the station this month

स्टेशन पर इस माह से फ्री वाईफाई

Tue, 02 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Free WiFi at the station this month
wifi - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इस माह के आखिर तक फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। इस सुविधा को चालू करने के लिए रेल टेल ने उपकरणों की फिटिंग स्टेशन पर शुरू कर दी है, इससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग, ट्रेन की लोकेशन आदि कार्यों में आसानी होगी।
विज्ञापन


 वर्ष 2015 के रेल बजट में मंडल के झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर वाईफाई सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई थी, मगर तब से इस सुविधा के शुरू होने पर संशय बना हुआ था। मगर, अब इन दोनों स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा इसी माह से शुरू होने जा रही है। रेलवे की इंटरनेट नेटवर्किंग शाखा रेल टेल ने झांसी में लगने वाले उपकरणों की खरीद कर उनकी टेस्टिंग व फिटिंग का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

पीआरओ गिरीश कंचन ने बताया कि यात्रियों को झांसी में इसी माह के अंत तक वाईफाई सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इस सुविधा का अधिकार यात्रियों को कैसे मिलेगा? यह सिस्टम लगने पर ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह मिलेगी सुविधा
- यात्रियों को ट्रेनों की पोजीशन व वेटिंग टिकट की स्थिति पता करना आसान हो जाएगा।
- यात्री अगर टिकट या कोई आवश्यक प्रपत्र या वीडियो डाउनलोड करना चाहता है तो उसे आसानी होगी।
- यात्री वाईफाई की मदद से बिना रिचार्ज के ही मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
- वाईफाई की मदद से यात्री स्टेशन पर ही बैठे-बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed