{"_id":"60f876878ebc3e6fd754c3c6","slug":"free-wi-fi-facility-will-be-available-around-railway-stations-and-parks-jhansi-news-jhs2000912152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन और पार्कों के आसपास मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन और पार्कों के आसपास मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगरवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। महानगर के पांच पार्क समेत इलाइट चौराहा, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड और कलक्ट्रेट पर लोगों को यह लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद स्मार्ट सिटी के तहत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वाई-फाई लगाने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रदेश के 17 महानगरों समेत 217 शहरों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर झांसी में स्मार्ट सिटी के तहत काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत महानगर के पांच पार्कों को सबसे पहले मुफ्त वाई-फाई के लिए चयनित किया गया है। जिसमें लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क, वृंदावन लाल वर्मा पार्क, कांशीराम पार्क, अटल एकता पार्क और नारायण बाग शामिल हैं। इन पार्कों में वाई-फाई लगाने पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। बताया जाता है कि अगले महीने तक काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई लगाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक महानगर के इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुविधा दी जाएगी। इस काम भी स्मार्ट सिटी के तहत कराने की योजना बनाई जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के तहत वाई-फाई लगाने की योजना अंतिम दौर में है। जिसमें शहर के पांच बड़े पार्क शामिल किए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी वाई-फाई के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसे भी जल्द लागू कराया जाएगा। - शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त