फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraudster swaps card, siphons off Rs 1.47 lakh from account

Jhansi News: कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से उड़ाए 1.47 लाख रुपये

Sat, 24 Oct 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fraudster swaps card, siphons off Rs 1.47 lakh from account
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कचहरी चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ के भीतर मौजूद शातिर जालसाज ने चालाकी के साथ डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से 1.47 लाख रुपये निकाल लिए। उसका बेटा एटीएम में पैसा निकालने के लिए गया था, वहां जालसाज ने चालाकी से कार्ड बदल दिया। पांच दिन तक खाते से 40 बार रकम निकाली गई। पांच दिन बाद पीड़ित महिला को पता चला। उन्होंने नवाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
थाना नवाबाद के तलैया मोहल्ला निवासी मोहम्मद मजहर ने पुलिस को बताया कि 27 जून की दोपहर करीब 2:31 बजे कचहरी चौराहा स्थित पीएनबी एटीएम बूथ से अपनी मां का डेबिट कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए गया था। जल्दबाजी में 10,000 रुपये निकालने के बाद मशीन में कार्ड छोड़कर पैसा गिनने लगा, दूसरी बार पैसा निकालने की कोशिश करने पर पैसा नहीं निकला। तकनीकी गड़बड़ी समझकर मशीन में लगा कार्ड लेकर बाहर आ गया।
विज्ञापन

उसका कहना है कि पैसा गिनने के दौरान पीछे खड़े संदिग्ध युवक ने चालाकी से उसका कार्ड बदल दिया। उसके बाद एक जुलाई तक उसके डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। मां के मोबाइल पर मैसेज आते थे। यह मैसेज भी किसी ने नहीं देखे। कुछ दिनों पहले जब उन्होंने मैसेज देखे, तब खाते से पैसा निकालने की बात मालूम चली। उसके पास जो कार्ड था, वह किसी हरिपाल सिंह नाम के व्यक्ति का निकला। मजहर ने तुरंत खाता ब्लॉक कराया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed