{"_id":"59fb75df4f1c1b78548ba92e","slug":"fourline-work-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन सड़क के लिए तेजी से काम शुरू, मार्च तक पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन सड़क के लिए तेजी से काम शुरू, मार्च तक पूरी
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
administration news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड क्रासिंग से पाल कालोनी तक सड़क को फोरलेन करने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। फोरलेन दो चरणों में बनेगी। पहले चरण में ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रासिंग से हवाई अड्डे और दूसरे चरण में हवाई अड्डा से पाल कॉलोनी तक बनाई जाएगी। इस पर 11.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अन्य सड़कों के निर्माण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
जिले के दौरे पर आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने 16 अक्तूबर को महानगर की चार सड़कों का शिलान्यास किया था। इसमें ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग से हवाई अड्डा तक बनने वाली सड़क का काम शुरू हो गया है। यह सड़क फोर लेन होगी। इसे 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अभी चौड़ाई पांच मीटर है। डिवाइडर बनेगा। इस पर 6.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे चरण में हवाई अड्डा से लेकर शिवपुरी रोड फोर लेन तक सड़क चौड़ीकरण होगा। इस पर 4.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंसल कालोनी से लेकर मप्र के रेस्ट हाउस तक सड़क की खुदाई का काम चल रहा है। इसके बाद गिट्टी बिछाई जाएगी। यदि काम इसी तेज रफ्तार से चलता रहा तो मार्च में पूरा हो जाएगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि मार्च तक काम जरूर पूरा हो जाएगा।
उधर, कचहरी चौराहा से जेल चौराहा तक सड़क भी चौड़ी होगी। नगर विकास मंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास के पत्थर सड़क किनारे लगा दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। डा. अंबेडकर चौराहा से सदर बाजार रोड पर राजू पान वाले की दुकान तक भी सड़क निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
आठ महीने बाद भी काम शुरू नहीं
डड़ियापुरा स्थित श्याम चौपड़ा मुक्तिधाम में लोहे का शेड हटाकर सीसी शेड डालने के लिए 14 लाख रुपये का टेंडर आठ महीने पहले हुआ था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। शिकायत पर निवर्तमान महापौर किरन वर्मा ने नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया से जानकारी मांगी है। नगर आयुक्त ने कहा है कि यदि शीघ्र ही ठेकेदार काम शुरू नहीं करता तो उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
सड़क पर गड्ढे हो गए
श्यामचौपड़ा मुक्तिधाम से आगे नंद पैलेस रोड पर 28 लाख रुपये की लागत से हाल ही में बनी सीसी रोड में गड्ढे होने लगे हैं। निवर्तमान महापौर ने नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।