{"_id":"6a9f034da2d662524809a211","slug":"four-vehicles-including-a-sleeper-bus-seized-170-lakh-fine-imposed-jhansi-news-c-131-1-ltp1029-162712-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्लीपर बस समेत चार वाहन सीज, 1.70 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्लीपर बस समेत चार वाहन सीज, 1.70 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में लंबी दूरी तय कर रहीं टूरिस्ट (स्लीपर) बसों के मानकों और प्रपत्रों की जांच की गई। अभियान के पहले दिन चार वाहनों को सीज किया गया और 26 वाहनों पर चालान की कार्रवाई हुई।
शासन के निर्देश पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वाहनों के परमिट, फिटनेस और सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन चौधरी ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की। एक स्लीपर बस बिना परमिट के संचालित होते पाई गई, जिसे सीज कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान दो ट्रक और एक टैक्सी भी बिना परमिट के पाई गईं। इन तीनों वाहनों को सीज किया गया और उन पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार सीज किए गए वाहनों पर कुल 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक बस सहित 25 अन्य वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों में सीट बेल्ट, हेलमेट जैसे मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिनसे लगभग 45 हजार रुपये वसूले गए। विपिन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन कवच अभियान के अंतर्गत कुल 2.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।