{"_id":"696edae7deec52379d08692a","slug":"four-trains-including-pune-gorakhpur-cancelled-11-trains-diverted-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे-गोरखपुर सहित चार ट्रेनें निरस्त: 11 का बदला रूट, 6 से 21 मार्च तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे-गोरखपुर सहित चार ट्रेनें निरस्त: 11 का बदला रूट, 6 से 21 मार्च तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन
Tue, 20 Jan 2026 07:01 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:01 AM IST
सार
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस वजह से कुछ ट्रेनें निरस्त की गई है व 11 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गाेंडा-बुढ़वल रेल खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 6 से 21 मार्च तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पुणे-गोरखपुर व गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सहित चार गाड़ियां एक-एक दिन निरस्त कर दी गई हैं। वहीं 11 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। उक्त तिथियों में ग्वालियर-बरौनी मेल व गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस सेक्शन में दो से तीन घंटे की देरी से संचालित की जाएगी। साथ ही दो गाड़ियों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। 17 मार्च को गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (12597), 18 मार्च को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर (12598), 19 मार्च को पुणे-गोरखपुर (15029) व 20 मार्च को गोरखपुर-पुणे (15030) निरस्त रहेगी। 19 को ग्वालियर-बरौनी (11123) ग्वालियर स्टेशन से दो घंटे व गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (22537) गोरखपुर से तीन घंटे रिशेड्यूल की जाएगी। 6 मार्च को हैदराबाद-गोरखपुर (07075) गोमतीनगर से गोरखपुर व 8 मार्च को गोरखपुर-हैदराबाद, गोरखपुर से गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी।