फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four people injurd to fighting

घर में घुसकर लाठी-कुल्हाड़ी से किया हमला, चार घायल

Sun, 01 Nov 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four people injurd to fighting
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में शनिवार सुबह विवाद के चलते कुछ लोगों ने घर मेें घुसकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दस लोगों पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे थाना रक्सा क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी भूपेंद्र का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने घर पर आकर भूपेंद्र समेत उसके पिता कालीचरण, अरविंद व हरीराम पर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भूपेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शगुन, सुरेंद्र, रवींद्र, अमित, चंद्रभान, संतोष, मूरम सिंह, राममिलन, शिवराज, संजू पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लव जेहाद घटनाओं की जांच एजेंसी से कराने की मांग
झांसी। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन देकर देश भर में हुईं लव जेहाद की घटनाओं की जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। मंच के विभाग महामंत्री पं. विनोद अवस्थी ने कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले माह हरियाणा में हुई घटना में कड़ी सजा की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए झांसी जिला नगर व विभाग गली-गली जनजागरण करेगा। इस प्रकार की लव जेहाद को समर्थन करने वाली संस्था व उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर अनूप करौसिया, बलवीर सिंह, अमन मिश्रा, मोहित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टा लगाते एक पकड़ा, साथी भागा
झांसी। आईपीएल पर सट्टा लगाते हुए टहरौली पुलिस ने एक को पकड़ लिया। मौके से साथी भाग निकला। पुलिस ने दोनाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की रात टहरौली पुलिस ने पुराना थाने के सामने मैदान में ऑनलाइन मोबाइल के जरिए आईपीएल पर सट्टा लगाते हुए मौके से नरेंद्र को पकड़ लिया। उसका साथी शिवम भाग निकला। पुलिस ने नरेंद्र के पास से दो मोबाइल व 8500 रुपये बरामद किए। एफआइआर दर्ज कर पुलिस शिवम की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed