फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four pairs of trains will not run today

आज नहीं चलेंगी चार जोड़ी ट्रेनें

Thu, 24 Mar 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four pairs of trains will not run today
झांसी। झांसी रेल मंडल में चल रहे तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते चार जोड़ी ट्रेनें आज नहीं चलेेंगीं। इसके साथ ही दो जोड़ी ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह परिवर्तन रायरू और बिरला नगर स्टेशन के बीच नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गाड़ी संख्या 11807, 11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस, 01887, 01888 ग्वालियर-इटावा-ग्वालियर एक्सप्रेस, 01889, 01890 ग्वालियर-भिंड-ग्वालियर एक्सप्रेस, 11901, 11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई-नई दिल्ली ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई और आगरा के मध्य निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12880 नई दिल्ली वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस भी आगरा से वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस खजुराहो और आगरा के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed