फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four-lane road will Babina

फोरलेन होगी बबीना सड़क

Tue, 10 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four-lane road will Babina
road, jhansi news - फोटो : demo
झांसी से बबीना सड़क मार्ग फोरलेन किया जाएगा। 28 किलोमीटर लंबे मार्ग का कुछ हिस्सा सेना क्षेत्र में आता है। सेना से अनुमति लेने में काफी समय लग सकता है, इसलिए पहले चरण में 11 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन किया जाएगा और सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। फोरलेन का काम कब तक पूरा होगा और इसमें कितना खर्च आएगा, पीडब्लूडी के अफसरों को दो-तीन दिन में इसकी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन


झांसी से बबीना के बीच में सेना के वाहनों का आना - जाना रहता है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईल) का प्रतिष्ठान है, जहां पर गाड़ियों का दिन भर आना- जाना रहता है। बिजौली औद्योगिक क्षेत्र भी इसी मार्ग पर पड़ता है, जिससे बड़ी संख्या में यहां वाहन आते- जाते रहते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण झांसी से बबीना की दूरी 28 किलोमीटर है, लेकिन इसे तय करने में एक से डेढ़ घंटा लग जाता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बबीना से चुनाव लड़ने की संभावनाओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क को फोरलेन करने का प्रपोजल तैयार किया और आनन- फानन में इसे स्वीकृति भी मिल गई।
विज्ञापन


इस मार्ग की पुलियां काफी जर्जर हो चुकी हैं, क्योंकि यह बहुत पुरानी बनी हुई हैं। लेकिन, मार्ग पर करीब 17 किलोमीटर सड़क सेना के क्षेत्र में आती है और सेना से औपचारिक स्वीकृति लेने में लगने वाली देरी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में सड़क को नेशनल हाइवे- 44 (खैलार से पहले) से जोड़ने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह केवल 11 किलोमीटर क्षेत्र की सड़क चौड़ी होगी। यह सड़क मध्य से दोनों ओर 8.75 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। बीच में डिवाइडर बनेगा। सड़क तैयार हो जाने के बाद बबीना के लिए दो सड़कें फोरलेन हो जाएंगी। इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। 

इंसेट
----
अतिक्रमण हटाना चुनौती बनेगा
झांसी-बबीना मार्ग पर बिजौली, राजगढ़ व हंसारी महानगर क्षेत्र में आते हैं। यहां सड़क किनारे बहुत अधिक अतिक्रमण है। इसे हटाना पड़ेगा। कुछ लोगों ने तो मकान भी बना लिए हैं, यह मकान तोड़ने पड़ेंगे। इसके अलावा इन क्षेत्रों में हरे पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होगी, हैंडपंप और पाइप लाइन शिफ्ट करनी होगी।
कोट
----
कम समय में पूरा होगा बबीना का सफर
11 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हो गई है। इसका निर्माण होेने से सड़क पर ट्रैफिक का लोड कम हो जाएगा और बबीना की दूरी पूरी करने में कम समय लगेगा।
- एनके सुमन
अधिशासी अभियंता
पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड- तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed