फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four hundred convicted prisoners will be sent from Jhansi to Etawah

झांसी से इटावा भेजे जाएंगे चार सौ सजायाफ्ता कैदी

Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four hundred convicted prisoners will be sent from Jhansi to Etawah
झांसी। जेल में क्षमता से अधिक कैदियों को कम किए जाने की कवायद शुरू हुई है। झांसी जेल में बंद करीब चार सौ सजायाफ्ता कैदियों को इटावा की नवर्निमित सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अगले माह तक इन बंदियों को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी कारागार का निरीक्षण करने यहां आए पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक (कारागार) आनंद कुमार ने बताया कि इटावा सेेंट्रल जेल का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। झांसी जेल में काफी समय से क्षमता से अधिक कैदी रखे जा रहे हैं। इस समय करीब 1538 कैदी यहां हैं। इसको देखते हुए कैदियों को यहां से इटावा जेल भेजने की तैयारी है। सात साल से अधिक के सजायाफ्ता कैदी यहां से इटावा भेजे जाएंगे। इस तरह करीब चार सौ कैदी कम किए जा सकेंगे। उन्होंने आगामी कोरोना महामारी की लहर से निपटने के लिए भी जेल प्रशासन को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। कहा, आवश्यकता पड़ने पर दोबारा अस्थाई जेल शुरू की जाएगी। जेल सुधारों पर बात करते हुए डीजी ने कहा कि 55 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रियायत दी जाएगी। महिला कैदियों के साथ रहने वाले छोटे-बच्चों के रहने की व्यवस्था भी बेहतरीन की जा रही है। झांसी में कैदियों के भोजन के लिए जेल के अंदर नई पाक शाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर के साथ ही बैरकों का भी निरीक्षण किया। कोरोना से निपटने एवं जेल के भीतर साफ-सफाई के लिए स्थानीय जेल प्रशासन की पीठ भी थपथपाई। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

एनओसी देने में कड़ाई बरतने के निर्देश
पुलिस महानिदेशक कारागार आनंद कुमार ने अग्निशमन कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वाहनों की दशा सुधारने के साथ ही बहुमंजिली इमारतों समेत अन्य प्रतिष्ठानों को दी जाने वाली एनओसी में कड़ाई बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आग से निपटने के लिए अग्निशमन वाहनों की तैयारियों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed