फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former Union Minister surrenders in court, granted bail

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया कोर्ट में सरेंडर, जमानत मिली

Tue, 06 Dec 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister surrenders in court, granted bail
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया कोर्ट में सरेंडर, जमानत मिली - फोटो : amar ujala
झांसी। ग्वालियर रोड पर जाम लगाने के मुकदमे में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने एसीजेएम (प्रथम) कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया और वारंट रीकाल कराया। इस पर उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन


मामला 29 नवंबर 2007 का है। सिंचाई विभाग (पंचम) द्वारा सीपरी - रजवारा नहर का निर्माण 2002 में कराया गया था, लेकिन एक पुलिया का निर्माण नहीं होने पर पांच साल तक नहर का संचालन शुरू नहीं हो सका था। इस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र (ग्रासलैंड) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग - 7 पर प्रदर्शन किया था और जाम भी लगाया था।
विज्ञापन


इस मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने प्रदीप जैन आदित्य आदि पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें प्रदीप जैन आदित्य, इम्तियाज हुसैन, गौरी शंकर बिदुआ, प्रेम विजय व नवल यादव को आरोपी बनाया गया था। सोमवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस शहर अध्यक्ष के अदालत में आने पर उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए। पूर्व मंत्री ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर वारंट रीकाल कराया। इस पर उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed