फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former MLA Deepnarayan brother in law arrested in Jhansi

Jhansi: जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण का साला गिरफ्तार, जमानत पर जेल से बाहर था बृजेन्द्र यादव

Mon, 13 Mar 2023 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Mar 2023 06:00 AM IST
सार

मोंठ कस्बा निवासी बृजेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, बाद में वो जमानत पर बाहर आ गया था। लेकिन, रविवार को पुलिस ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Former MLA Deepnarayan brother in law arrested in Jhansi
दीपनारायण यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी जेल में बंद सपा नेता और पूर्व  विधायक दीपनारायण सिंह यादव के साले को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रंगदारी मांगने के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। लेखराज प्रकरण में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी। जमानत पर वह बाहर आया था।

विज्ञापन


कन्नौज से पेशी पर आए कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने 27 सितंबर 2022 को सपा के गरौठा से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

विज्ञापन

 


इसके बाद इस मामले में उनके साले मोंठ कस्बा निवासी बृजेंद्र यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, बाद में वो जमानत पर बाहर आ गया था। लेकिन, रविवार को पुलिस ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृजेंद्र यादव रंगदारी मांगने के एक पुराने मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसे कानपुर हाईवे पर आरोही गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया है। बृजेंद्र यादव पर अलग-अलग थानों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मुकदमों का रिकार्ड इकट्ठा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed