फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   former minister ratanlal ahirwar ward

जगह-जगह गंदगी, सड़कें बनीं तालाब, ऐसा है पूर्व मंत्री का वार्ड

Mon, 24 Feb 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
former minister ratanlal ahirwar ward
पूर्वमंत्री रतनलाल अहिरवार के भवन के ठीक पीछे की सड़क।
झांसी। पीने का पानी मयस्सर नहीं है और सफाई का हाल बदहाल है। अतिक्रमण और अव्यवस्था के मकड़जाल में पूर्व मंत्री के वार्ड में रहने वाले लोग और उनकी परेशानियां उलझी हुई हैं। वार्ड के लोग सड़क का निर्माण कराने के लिए कई बार पत्र दे चुके हैं, लेकिन न तो नेताजी गौर कर रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि समस्या सुन रहे हैं। समस्याओं का आलम यह हो गया है कि अब गंदगी और बदहाली के सहारे जिंदगी जीना मजबूरी बन गया है। कुछ साल पहले नेताजी मंत्री बने थे, तो उम्मीद जगी थी कि अब सूरत बदलेगी। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे रतनलाल अहिरवार का शिवाजी नगर में आवास बना हुआ है। बसपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहने के बाद भी क्षेत्र में वर्तमान में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नालियां चोक हो गई हैं और पाइपलाइनें टूटी हैं। लेकिन नेताजी और जिम्मेदारों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। क्षेत्र में क्षेत्र के डड़ियापुरा इलाके में न तो पाइपलाइनें डाली गई हैं। साथ ही कई जगह पाइपलाइनें टूट गई हैं। क्षेत्र में आदर्श जूनियर हाई स्कूल के आगे गंदगी और अतिक्रमण है। मछली बाजार लगने से यहां बदबू उठती है। कई बार नगर निगम से मछली बाजार से अतिक्रमण हटाया, लेकिन अभियान हर बार फेल हो गया। इसके साथ ही चावला कॉलोनी में प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हैं। बैंकर्स कॉलोनी में कई बार लोग सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में सड़क पर जलभराव होता है। लोगों का कहना है कि समस्याओें को लेकर पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान पार्षद कोई पहल नहीं करते। लोगों को पार्षद का नाम तक नहीं पता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में कई बार प्रशासन को बताया जा चुका है। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं। नगर निगम तो मानो इस इलाके को अपना हिस्सा ही नहीं मानता। रतनलाल अहिरवार, पूर्व मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में पाइपलाइनें टूटी पड़ी हैं। एक हैंडपंप के सहारे लोग पीने का पानी भरते हैं। कोई सुनवाई नहीं करता है।- इमरान
कूड़ा नहीं उठता है। सफाई कर्मचारी आते नहीं हैं। नालियां चोक हो गई हैं। कोई भी नेता कुछ करते नजर नहीं आते। - आत्माराम
पाइपलाइनें टूटी पड़ी हैं। ट्रांसफार्मर खुला पड़ा है। कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन कोई पहल नहीं की जाती।- अमित कुमार
कॉलोनी में प्राइवेट सफाई कर्मचारी से सफाई कराते हैं। नेता चुनावों के वक्त ही आते हैं। इससे पहले कुछ नहीं होता।- वहीद खान
क्षेत्र में नालियां टूटी पड़ी हैं। नगर निगम और नेताओं ने नालियों का निर्माण कराने की कोई पहल नहीं की है।- रिजवान
कई बार सड़क बनवाने के लिए नेताओं और अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। मगर आज तक बजट नहीं मिला।- मनीराम
सड़क नहीं बनने से बरसात में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जलभराव से बहुत दिक्कत होती है।- दारा सिंह
कॉलोनी के बाहर पाइपलाइन लीकेज है। नालियां भी नहीं हैं। ऐसे में हर समय जलभराव रहता है।- रामकुमार
सड़क निर्माण नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घर के आगे जलभराव होता है।- केतकी महाजन
लोगों की समस्याओं को लेकर नगर निगम और नेता कुछ नहीं करते। जलभराव को दूर नहीं किया जा रहा।- नेहा राय
क्षेेत्र की आबादी:- 30000
वोटर- 16000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed