फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former IPS Amitabh Thakur said, evidence found on the spot pointing towards fake encounter

Jhansi News: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा, फेक एनकाउंटर की ओर इशारा कर रहे मौके पर मिले साक्ष्य

Sun, 30 Apr 2023 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former IPS Amitabh Thakur said, evidence found on the spot pointing towards fake encounter
झांसी। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शनिवार सुबह असद एनकाउंटर स्थल पहुंचकर साक्ष्यों की पड़ताल की। गोली लगने के बाद जिस जगह असद और गुलाम गिरे वहीं पर उसी अंदाज में अमिताभ ने भी गिरकर देखा। उन्होंने सभी चीजों का रिकार्ड दर्ज किया। करीब चालीस मिनट पड़ताल के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौके पर साक्ष्य मिले उसके आधार पर इस एनकाउंटर के फर्जी होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अभिताभ ठाकुर ने पारीछा थर्मल पावर प्लांट के आसपास के पूरे इलाके का जायजा लिया। उनका कहना है एसटीएफ की एफआईआर और मौके की परिस्थितियों में काफी विरोधाभास है। गोली लगने के बाद असद एवं गुलाम जिस जगह गिरे वहां आसपास पत्थर हैं। ऐसे में उनको चोट आनी चाहिए लेकिन, उनके सिर में कोई चोट नहीं थी। असद और गुलाम को दो तरफ से घेरने की बात कही गई लेकिन, मौके पर ऐसी कोई स्थिति नहीं बनती जिसमें उनको दो तरफ से घेरा जा सके। यहां करीब 700 मीटर लंबा कच्चा रास्ता है लेकिन, दूसरी तरफ से कोई रास्ता नहीं है। इस वजह से यह थ्योरी गले नहीं उतरती। एसटीएफ ने क्रास फायरिंग की बात बताई लेकिन, मौके पर ऐसी कोई आड़ नहीं दिखी जिसका सहारा लेकर क्रास फायरिंग की जा सके। न्यायिक सदस्यों से मुलाकात करके वह इन तथ्यों की ओर ध्यान दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed