फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former councillor's son shot dead while distributing wedding cards

Jhansi News: शादी का कार्ड बांटने निकले पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या

Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former councillor's son shot dead while distributing wedding cards
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन




मऊरानीपुर (झांसी)। मऊरानीपुर में शनिवार शाम भतीजी की शादी का कार्ड बांटने निकले पूर्व पार्षद के बेटे सतीश श्रीवास (38) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में सतीश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।



नई बस्ती निवासी सतीश श्रीवास की मां पहले नई बस्ती वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। सतीश ठेकेदारी करता था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। वह पिछले माह ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार उसकी भतीजी की अगले सप्ताह शादी है। इसी के लिए वह शनिवार शाम करीब चार बजे मोटरसाइकिल से शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह सुखनई नदी के मझघटा पुल के पास दमेले चौराहे के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से आए दो हमलावरों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद सतीश सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। करीब दस मिनट बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सीओ मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घायल सतीश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग समेत अन्य एंगल पर भी जांच शुरू



पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे निजी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि परिजन इस बारे में खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि सतीश की एक विवाहिता से लंबे समय से बातचीत होती थी, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। महिला के परिजन उसे कई बार धमकी भी दे चुके थे। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। इसके अलावा जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed