{"_id":"684b3d767c5b3b359804b8f1","slug":"former-councillors-son-died-after-being-shot-in-the-head-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-576036-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिर में गोली लगने से हुई पूर्व पार्षद के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिर में गोली लगने से हुई पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पूर्व पार्षद पुत्र महेंद्र यादव के प्रेम प्रसंग की वजह से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या के मामले ने बृहस्पतिवार को नया मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। आनन-फानन ने पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, जांच हत्या और आत्महत्या के कोण से हो रही है।नैनागढ़ के तिवारी का हाता निवासी पूर्व पार्षद वंदना यादव के बड़े बेटे महेंद्र प्रताप (20) का शव बुधवार को बल्लमपुर में झांसी-भोपाल रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस का कहना था कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की। महेंद्र की कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रेम प्रसंग की वजह से आत्महत्या की बात कही गई। वहीं, परिजनों ने महेंद्र की हत्या का आरोप लगाया। उसके दोस्त महेंद्र के खिलाफ प्रेमनगर थाना पुलिस को तहरीर भी दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि शव का एक्सरे कराया गया, जिसमें गोली लगने अथवा निकलने के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल और मृतक के शव को देखने के बाद पुलिस मुतमईन थी कि पोस्टमार्टम में भी आत्महत्या की पुष्टि होगी मगर जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि की गई है। गोली माथे की बाएं भौंहें से गोली लगी और दायें भौंहें से बाहर निकल गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के एंगिल पर जांच शुरू कर दी है। जिसके चलते पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि महेंद्र प्रताप की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए न सिर्फ प्रेमप्रसंग में आत्महत्या बल्कि हत्या को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पार्षद पुत्र महेंद्र प्रताप की सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि की गई है। उनका कहना है कि अभी तक की जांच में आत्महत्या के सुराग मिल रहे हैं। जिस लड़के पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, वह करीब 15 किमी. दूर रहता है।