फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Former brother not upset today solve all problem

किसान भाई न हों परेशान, आज मिलेगा पानी और खेती की समस्याओं का समाधान

Sat, 13 Jun 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Former brother not upset today solve all problem
बांदा। पीने के पानी से लेकर खेतों की सिंचाई के लिए बुंदेलखंड पानी की भारी किल्लत से जूझता है। पानी क्षेत्र में अस्तित्व से लेकर चुनावों तक का वर्षों पुराना मुद्दा है। एक बार फिर क्षेत्र में मानसून दस्तक देने वाला है। यही वक्त है कि किसान भाई जागरूक हों। नहीं तो हर बार की तरह बारिश का पानी तो बह ही जाएगा, साथ में खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बहा ले जाएगा। बारिश का पानी खेत में ही संरक्षित करने, पैदावार और खुशहाली के लिए वक्त रहते कदम उठाने होंगे। इसके लिए अमर उजाला ने पहल की है। शनिवार यानी 13 जून को सुबह 11 बजे ‘अमर उजाला’ के फेसबुक पेज पर बुंदेलखंड के प्रगतिशील किसान और उत्तर प्रदेश किसान समृद्धि आयोग के सदस्य प्रेमसिंह (बड़ोखर खुर्द, बांदा) इस संबंध में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। बुंदेलखंड के सातों जिलों बांदा, झांसी, ललितपुर चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन के किसान भाई उनसे अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। अमर उजाला झांसी फेसबुक पेज से आप गूगल सर्च या https://www.facebook.com/AuNewsJhansi/
विज्ञापन

और कानपुर पेज के लिए https:www.facebook.com/aukanpur/ लिंक से जुड़ कर अपने प्रश्न कमेंट बॉक्स में जाकर भेज (सेंड) सकते हैं। इन्हें श्री सिंह तक पहुंचाया जाएगा। अमर उजाला अगले दिन अपने सभी पाठकों के लिए इस कार्यक्रम के महत्वपूर्ण सुझावों को प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed