{"_id":"e3a9534701ffb24c0dc83473e52607ca","slug":"formality-in-the-name-of-hygiene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के नाम पर खानापूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के नाम पर खानापूर्ति
ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर एक से 15 फरवरी तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े की नगर निगम औपचारिकता पूरी करता नजर आ रहा है। नगर निगम ने पखवाड़ा चलाने की जिम्मेदारी एक एनजीओ को दे दी है। पांच दिन से चल रहे इस अभियान में शुक्रवार को पहली बार नगर निगम के अधिकारी नजर आए।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत महानगर में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाना था, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी शहर की विभिन्न गलियों में गंदगी पटी पड़ी है। स्वच्छता पखवाड़ा में नगर निगम को महानगर में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना था। शासन की मंशा है कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए।
जागरूकता अभियान के लिए नगर निगम ने एक एनजीओ को काम सौंप दिया है, जो विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अभियान चला रहा है। यह बात और है कि एनजीओ ने स्वच्छता पखवाड़े का विधिवत उद्घाटन नहीं कराया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं अभियान चलाने वाले नगर निगम के दावों को नकारने में जुटे हैं। तीन फरवरी को पानी वाली धर्मशाला पर चले सफाई अभियान में काफी मात्रा में गंदगी निकालने का दावा किया गया था, जबकि कुछ ही समय पूर्व नगर निगम ने यहां वृहद स्तर पर सफाई कराई थी।
जागरूकता अभियान के अलावा विशेष सफाई अभियान चलना था, जो कहीं नजर नहीं आ रहा है। साथ ही पोस्टर-बैनर के माध्यम से लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले दुष्परिणामों तथा सफाई के प्रति जागरूक होने का संदेश देना था। लेकिन, ऐसे पोस्टर बैनर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता, विशेष सफाई अभियान व जागरूकता कार्यक्रमों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर मंत्रालय को भेजने तथा पूरी रिपोर्ट शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
नुक्कड़ नाटकों से मोहा मन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत शुक्रवार को सीनियर व जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में अभियान चलाया गया। यहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के रैगपिकर्स ने मैदान से पॉलिथिन एकत्र करके नगर निगम के गोदाम में भेजी।
अभियान शुरू होने के समय मैं छुट्टी पर था, इसलिए व्यवस्थित तरीके से उद्घाटन के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। अभियान को सरकार की मंशा के अनुरूप चलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार की गलती मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
रास्ता बंद करने की शिकायत
झांसी। बबीना के गौची खेडा छापर निवासी शंकर कुशवाह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उसके मकान की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है। डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई गई।