फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forgery: 13 pathology was registered in the name of a doctor

फर्जीवाडा: एक डॉक्टर के नाम पर दर्ज थी 13 पैथोलॉजी

Wed, 28 Jun 2023 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Forgery: 13 pathology was registered in the name of a doctor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैथोलॉजी केंद्रों के पंजीकरण का नवीनीकरण कराया जा रहा है। कागजों की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इसमें किसी डॉक्टर के नाम पर 13 तो किसी के नाम पर सात पैथोलॉजी केंद्र संचालित होते मिले। विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार जिले में 39 पैथोलॉजी केंद्र संचालित हैं। विभाग द्वारा की गई इन केंद्रों के नवीनीकरण के दौरान दस्तावेजों की जांच में कई मामले पकड़ में आए हैं। इसमें एक डॉक्टर 13 पैथोलॉजी चलाता मिला, जबकि एक चिकित्सक के नाम पर सात पैथोलॉजी केंद्र दर्ज मिली। वहीं, चार संचालक ऐसे भी मिले हैं, जिनके नाम पर चार-चार पैथोलॉजी चल रही थीं। स्वास्थ्य विभाग ने इन पैथोलॉजी केंद्र संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी होते ही संचालकों में हड़कंप मच गया और सभी ने पंजीकरण अन्य डॉक्टरों के नाम पर करा लिए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अजय भाले ने बताया की पंजीकरण नवीनीकरण के दौरान कागजों की जांच की गई। जांच के दौरान कई डॉक्टर ऐसे मिले, जिनके नाम पर तीन से ज्यादा पैथोलॉजी दर्ज थी। इनमें से एक डॉक्टर के नाम पर 13 और एक के नाम पर सात पैथोलॉजी दर्ज थी। कार्रवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलते ही अन्य डॉक्टरों के नाम पर पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed