फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forest workers of Chitrakoot ran the fastest race

Jhansi News: चित्रकूट के वन कर्मियों ने लगाई सबसे तेज दौड़

Sun, 28 Jan 2024 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forest workers of Chitrakoot ran the fastest race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में वन विभाग की बुंदेलखंड जोन वन खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा और चित्रकूट के वन कर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकूट वन प्रभाग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में झांसी पहले स्थान पर रहा। विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

100 और 200 मीटर दौड़ में चित्रकूट के वन रक्षक अभय प्रताप ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं लंबीकूद में भी अभय प्रथम स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में चित्रकूट के अमित यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर में दूसरा तथा 100 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक एवं डिस्कस थ्रो में चित्रकूट के राजकुमार यादव प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में उरई वन प्रभाग के पुनीत सिंह पहले नंबर पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में उरई के ज्ञान सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में झांसी मंडल ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक केके सिंह, वन संरक्षक कैलाश प्रकाश, प्रभागीय वन अधिकारी एमपी गौतम, उप प्रभागीय वन अधिकारी विनोद यादव सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed