फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forest officials are expressing the possibility of the bear wandering away from its clan.

Jhansi News: भालू के कुनबे से भटकने की संभावना जता रहे वन अधिकारी

Tue, 04 Jun 2024 03:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Forest officials are expressing the possibility of the bear wandering away from its clan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार रात आए भालू को पकड़ तो लिया गया, लेकिन वह कहां से आया इसकी तलाश में वन विभाग के अधिकारी जुटे हैं। उनका कहना है कि भालू अपने कुनबे के साथ चलते हैं, लेकिन लगता है यह भटक गया। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरे से भालू का कुनबा गौना, मड़ावरा और ललितपुर रेंज में खोज रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के जंगल से भी आने से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि देर रात इटावा लायन सैंक्चुअरी के चिकित्सकों की टीम जनपद मुख्यालय पहुंचने की संभावना है। वही टीम अपने साथ भालू को ले जाएगी।
वन विभाग की टीम तालबेहट में भालू का रास्ता तलाशने में जुटी है। अनुमान है कि भालू का कस्बे में प्रवेश तरगुवां से हुआ, जबकि आसपास के ग्रामीणों ने भालू को देखने की पुष्टि नहीं की। तालबेहट व उसके आसपास रेंज में भालू मौजूद नहीं है। मड़ावरा, गौना व ललितपुर रेंज में ही भालू हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि भालू रास्ता भटक गया है। इसके अन्य परिवार के सदस्यों की तलाश के लिए जंगलों में ड्रोन कैमरे से खोज की गई। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

--------------
सौ किलो वजन, पूरी तरह स्वस्थ
पशु चिकित्सकों ने भालू के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। उसका वजन करीब सौ किलो है। वह आठ से दस साल का है। खास बात यह कि रेस्क्यू के दौरान भालू को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जनपद में भालुओं की संख्या
कुल 300
नर भालू-116
मादा भालू-139
बच्चे 63
-----
भालू को पकड़ने में छूटा पसीना: भालू को पिंजरे में कैद करने में वन विभाग की टीम को पसीना छूट गया। बाथरूम का दरवाजा बाहर खुलता था, जिससे पिंजड़ा गेट पर नहीं लग पा रहा था। गेट के खुलते ही भालू हमला कर भाग भी सकता था। टीम ने दो पिंजड़े लगवाए और बाथरूम का दरवाजा अंदर की ओर धक्का देकर खोला। भालू दरवाजा खुलते ही बाहर की ओर भागा तो पिंजरे में कैद हो गया।
----------
भालू ने खाए तरबूज, खरबूजा और ककड़ी
भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले भालू को पिंजड़े में रखवाया, फिर उसके खाने के लिए तरबूज, खरबूजा व ककड़ी आदि रखवाया गया।
----
भालू पूर्ण रूप से स्वस्थ है। शासन को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। इसे इटावा सैंक्चुअरी में रखा जाएगा, इसके लिए वहां से टीम जनपद के लिए रवाना हो गई है।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article