फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Forest department personnel caught a crocodile from Maurya Pond.

Jhansi News: वनकर्मियों ने मौर्या तालाब से पकड़ा मगरमच्छ

Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Forest department personnel caught a crocodile from Maurya Pond.
ककरबई। क्षेत्रीय वनाधिकारी गरौठा जगदंबा प्रसाद पाठक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौर्या तालाब से एक मगरमच्छ को पकड़ा। उसे सुरक्षित बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। कस्बा वासियों को बृहस्पतिवार सुबह यह खबर मिलने पर राहत मिली। मगरमच्छ की मौजूदगी से मौर्या तालाब के आसपास के ग्रामीणों में भय बना हुआ था। महिलाओं और बच्चों में भी डर का माहौल था। वनकर्मियों की टीम ने पांच दिन तक अथक मेहनत की। उन्होंने तालाब की रात-दिन निगरानी भी की। इस प्रयास के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने में सफलता मिली। कस्बा वासियों ने वनकर्मियों का आभार व्यक्त किया। मगरमच्छ को पकड़ने वाली टीम में वनदरोगा रामकुमार तिवारी, मुंशी रोहित, संतू पाल और नीलू अहिरवार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed